Insulting our Martyrs ...
शहीदों का अपमान करता यह पोस्टर ...
इलाहाबाद शहर के चौक में एक ऐतिहासिक नीम का पेड़ है । 1857 की जंगे आजादी में इस नीम के पेड़ की शाखाओं पर लगभग 800 लोगों को निर्मम तरीके से कर्नल नील ने फांसी पर लटकाया था । आज भी हर पंद्रह अगस्त और छब्बीस जनवरी को उन 800 शहीदों को याद किया जाता है और इलाहाबाद शहर उनको श्रद्धांजलि देता है । उसी ऐतिहासिक नीम के पेड़ ठीक सामने माता इंडिया(?) का यह बैनर देशभक्त कांग्रेसियों ने एडवीज एंटोनिया अलवीना माइनो उर्फ सोनिया गांधी के 25 नवंबर के इलाहाबाद दौरे के दौरान टांगा था । यह बैनर शहर में कई जगह लगाया गया था और विवाद का विषय भी बना था । सोनियाभक्त कांग्रेसियों ने इस बैनर को ऐतिहासिक नीम के पेड़ के ठीक सामने शायद इसलिये टांगा था ताकि उन 800 शहीदों की आत्माओं को निरंतर पीड़ा पहुंचायें कि देखो आजाद भारत में भी एक विदेशी तुम मूर्ख भारतीयों के ऊपर कैसे राज करता है । तुम्हारा सम्पुभतासंपन्न प्रजातंत्र एक ढकोसला है। तुम देशभक्तों पर हम मुट्ठीभर जयचंदों की फौज हमेशा भारी पड़ेगी ।
यह विवादस्पद और शहीदों को अपमानित करने वाला पोस्टर आज भी चौक में ऐतिहासिक नीम के पेड़ के ठीक सामने टंगा हुआ है और किसी राष्ट्रवादी संगठन ने देश की इज्जत को तार तार करने वाले कांग्रेसियों से यह नहीं कहा कि अपनी विदेशी माता के लायक सपूतों 25 नवंबर कब की गुजर गयी, संताक्लाज भी आ कर चले गये अब तो अपनी माताश्री का कलेण्डर यहां से हटा लो । एक महीना बीत गया क्या अगले साल फिर 25 नवंबर को आपकी आयातित माताश्री का कोई कार्यक्रम इलाहाबाद में है जो इन्हें यहां टांगे हुये हो । कम से कम 800 शहीदों की आत्माओं को तो चैन की सांस लेने दो । उन बेचारी आत्माओं को इस धोखे में ही रहने दो कि भारत में अब आजादी आ गयी है और भारतवासियों का शासन है । हटा लो इसके पहले कोई पागल भारत मां का लाल तुम्हारी इंपोर्टेड माताश्री के ऊपर स्कूटर का जला मोबिल ऑयल फैंक कर चलता बने । जिस देश में बजरंग बली और महात्मा गांधी की मूर्तियां तोड़ दी जाती हैं वहां एक कपड़े का पोस्टर कब तक अपनी इज्जत बचता । पूरे इलाहाबाद को इस बात की सूचना मिल गयी है कि कांग्रेसियों का भारत मॉं से कोई रिश्ता नहीं है । उनको मॉं बाप इंपोर्ट करने पड़ते हैं । वैसे भाई लोगों मेरी मानों तो कुछ दिनों के लिये अपने ननिहाल इटली भी हो आओ । वहां तुम्हारे मामा-मौसी लोग तुमसे मिल कर बहुत खुश होंगे और अच्छा लगे तो वहीं बस भी जाना । भारतवासी सुकून की सांस लेंगे ।
जय माँ भारती !!
साभार- जागरण जंक्शन.कॉम
dhappa Blog
Sunday, January 16, 2011
Wednesday, January 12, 2011
युग पुरुष और सनातन धर्म के प्रणेता स्वामी विवेकानंद ..
युग पुरुष और सनातन धर्म के प्रणेता स्वामी विवेकानंद जी की की कुछ यादें शिकागो धर्म सम्मलेन से |
11 सितम्बर 1893 में शिकागो सर्वधर्म सभा का आरम्भ हुआ | इसमें संसार के भिन्न देशो से विभिन्न धर्मो के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए | अनेक देशों से प्रतिनिधि (representative) इस सभा के लिए आ चुके थे | युवा सन्यासी स्वामी विवेकानंद को विभिन्न धर्मो वाले भारत देश के मान्य प्रतिनिधि के रूप में स्वीकार करने के लिए सम्मलेन के अधिकारी बड़ी मुश्किल से राज़ी हुए, वह भी इस शर्त पर की इस युवा सन्यासी (स्वामी विवेकानन्द) को केवल शून्यकाल (zero time) में अपने विचार रखने का अवसर दिया जायेगा | जैसे ही स्वामी का नाम पुकारा गया,वे मंच पर पहुचे | गेरुआ वस्त्र उन्नत मस्तक, मर्म भेदी द्रष्टि,मनोहर कांति मय शरीर वाले स्वामी जी को देख सभी लोग चौक गए | विवेकानंद बोले - " माई ब्रदर्स एंड सिस्टर्स ऑफ़ अमेरिका " |
श्रोताओं की गैलरी में एक साथ जोरदार तालियाँ बजी और दो मिनट तक बजती ही रही | स्वामी जी का यह शुद्ध भारतीय व अति आत्मीयतापूर्ण संबोधन अमेरिका के निवासियों के ह्रदयों को छु गया | स्वामी जी का भाषण संक्षिप्त था और पहले से तैयार किया हुआ नहीं था, परन्तु इतना मार्मिक था कि सीधे श्रोताओं के ह्रदय में उतरता चला गया | भाषण समाप्त होने के बाद जब अमेरिका के लोगों ने स्वामी जी के मुह से जब धर्म कि ऐसी व्याख्या सुनी तो वह वाह वाह कर उठे | स्वामी जी कि प्रशंसा में इतनी तालियाँ बजी कि स्वामी जी खुद चकित रह गए | भाषण समाप्त होते ही सभी श्रोता अपनी सीटो से खड़े हो गए और once more- once more कि आवाज़ से पूरा सभा स्थल गूंज उठा | मंच के प्रबंधकों ने बताया कि ये इनका परिचय भाषण (introduction speech) था | विवेकानंद को फिर से सुनाने के लिए अमेरिका वासियों ने इतना आग्रह किया किया की आयोजको को उनका नाम मुख्या वक्ताओं में डालना पड़ा | स्वामी जी के भाषण ने ऐसा लोगों पर जादू किया कि जैसे ही स्वामी जी मंच से उतरे तो उन्हें घेर लिया गया और लोग उनके दीवाने हो गए |

Sunday, January 9, 2011
भारत के रत्न हरगोविंद खुराना ...
' January 9, 1922 (Age 88)
श्री हर गोविन्द खुराना / Shri Har Gobind Khorna
श्री हर गोविन्द खुराना का जन्म अविभाजित भारतवर्ष के रायपुर (जिला मुल्तान, पंजाब) नामक कस्बे में हुआ था। पटवारी पिता के चार पुत्रों में ये सबसे छोटे थे। प्रतिभावान् विद्यार्थी होने के कारण स्कूल तथा कालेज में इन्हें छात्रवृत्तियाँ मिलीं। पंजाब विश्वविद्यालय से सन् 1943 में बी. एस-सी. (आनर्स) तथा सन् 1945 में एम. एस-सी. (ऑनर्स) परीक्षाओं में ये उत्तीर्ण हुए तथा भारत सरकार से छात्रवृत्ति पाकर इंग्लैंड गए। यहाँ लिवरपूल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ए. रॉबर्टसन् के अधीन अनुसंधान कर इन्होंने डाक्टरैट की उपाधि प्राप्त की। इन्हें फिर भारत सरकार से शोधवृत्ति मिलीं और ये जूरिख (स्विट्सरलैंड) के फेडरल इंस्टिटयूट ऑव टेक्नॉलोजी में प्रोफेसर वी. प्रेलॉग के साथ अन्वेषण में प्रवृत्त हुए।
भारत में वापस आकर डाक्टर खुराना को अपने योग्य कोई काम न मिला, जो अत्यंत दुखद था। निराश होकर वह इंग्लैंड चले गए, जहाँ केंब्रिज विश्वविद्यालय में सदस्यता तथा लार्ड टाड के साथ कार्य करने का अवसर मिला1 सन् 1952 में श्री खुराना वैकवर (कैनाडा) की ब्रिटिश कोलंबिया अनुसंधान परिषद् के जैवरसायन विभाग के अध्यक्ष नियुक्त हुए। सन् 1960 में इन्होंने संयुक्त राज्य अमरीका के विस्कान्सिन विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑव एन्ज़ाइम रिसर्च में प्रोफेसर का पद पाया और अब इसी संस्था के निदेशक है। यहाँ उन्होंने अमरीकी नागरिकता स्वीकार कर ली।
ये हमारा लिए शर्म की बात है की इतने प्रतिभावान वैज्ञानिक को हम सम्मान न दे सके और इसी कारण वह व्यक्ति निराश हो कर वापस विदेश चला गया जहां उनको खूब सम्मान मिला | इस प्रतिभावान वैज्ञानिक का इनके अध्ययन का विषय न्यूक्लिऔटिड नामक उपसमुच्चर्यों की अतयंत जटिल, मूल, रासायनिक संरचनाएँ हैं। डाक्टर खुराना इन समुच्चयों का योग कर महत्व के दो वर्गों के न्यूक्लिप्रोटिड इन्जाइम नामक यौगिकों को बनाने में सफल हो गए हैं, इनकी इसी खोज के लिए श्री खुराना को 1968 में नोबेल पुरस्कार मिला |
Har Gobind Khorana, or Hargobind Khorana (Punjabi: ਹਰਿ ਗੋਬਿੰਦ ਖੁਰਾਨਾ , born January 9, 1922) is an Indian-born American biochemist who shared the Nobel Prize in Physiology or Medicine in 1968 with Marshall W. Nirenberg and Robert W. Holley for research that helped to show how the nucleotides in nucleic acids, which carry the genetic code of the cell, control the cell’s synthesis of proteins. Khorana and Nirenberg were also awarded the Louisa Gross Horwitz Prize from Columbia University in the same year. He became a naturalized citizen of the United States in 1966,[2] and subsequently received the National Medal of Science. He currently lives in Cambridge, Massachusetts, United States serving as MIT's Alfred P. Sloan Professor of Biology and Chemistry, Emeritus.
Khorana was born in Raipur, (now in Kabirwala Tehsil, Khanewal District), a village in Punjab, British India (now Pakistan). His father was the village "patwari", an equivalent of a taxation official. He was homeschooled by his father, and he later attended D.A.V. Multan High School. He finished his B.Sc. from Punjab University, Lahore in 1943 and M.Sc from Punjab University in 1945. In 1945, he began studies at the University of Liverpool. After earning a PhD in 1948, he continued his postdoctoral studies in Zürich (1948–49). Subsequently, he spent two years at Cambridge and his interests in proteins and nucleic acids took root at that time. In 1952 he went to the University of British Columbia, Vancouver and in 1960 moved to the University of Wisconsin–Madison. In 1970 Khorana became the Alfred Sloan Professor of Biology and Chemistry at the Massachusetts Institute of Technology where he worked until retiring in 2007. He is a member of the Board of Scientific Governors at The Scripps Research Institute, and currently holds Professor Emeritus status at MIT.

Friday, January 7, 2011
मेरा भारत महान
Indian National Congress ...
इनका परिचय दे दिया जाए तो ये है देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं ब्रिटेन में भारत के पूर्व राजदूत वी.के. कृष्ण मेनन | इनके इस फोटो से आपके दिमाग में जो इनकी छवि बन रही है वो सही है दरअसल ये फोटो इनके अमेरिका दौरे (1948) का है, तथा ये दौरा तब का था जब भारत हाल ही में दो सौ साल बाद अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था | इनके बारे में एक और तथ्य है की इन्होने ब्रिटेन में भारत के राजदूत रहते भारत का सर्वप्रथम घोटाला (जीप घोटाला) किया था, जिसमे अस्सी लाख की डील पर समझौता हुआ था | यह महाशय जवाहर लाल नेहरु के ख़ास थे,इसलिए घोटाले में नाम आने के तुरंत बाद इन्हें भारत का रक्षा मंत्री भी बनाया गया | दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनाट प्लेस जाते समय आपको एक मार्ग मिलेगा, जिसका नाम कृष्ण मेनन मार्ग है, दरअसल ये मार्ग इन्ही महान विदयात्मा के नाम पर है | वाह रे कांग्रेस !! कैसे कैसे जख्म दिए है तुने |
Nehruvian Socialism at its best. India's first Defence Minister V K Menon during 1948 USA tour, at a time when the newly independent, partitioned India was staggering (it still is). This was the socialist vision Chacha established for us, and it has been followed honestly since then (we are honest in the "right" kind of things). No wonder the war with China had disastrous results... He was accused of being involved in a corruption scam involving the purchase of used military jeeps from Britain to supply to the Indian army during the war with Pakistan in 1948.
Thursday, January 6, 2011
Salute to Madan Mohan Malaviya...
महामना मदन मोहन मालवीय (25-dec-1861) की जयंती पर शत शत नमन | शीश झुकता है काशी विश्विद्यालय के संस्थापक, स्वतंत्रता सेनानी और महान शिक्षा विद मदन मोहन मालवीय जी के समक्ष |
पंडित मदन मोहन मालवीय जिनको लोग सामान्यतया केवल महामना मालवीय के नाम से जानते है मूर्धन्य राष्ट्रिय नेताओं में अग्रणी थे | जितनी श्रद्धा और आदर उनके लिए शिक्षित वर्ग में था, उतना ही साधरण वर्ग में भी था | मालवीय जी की विद्वता असाधारण थी, और वह सुसंस्कृत व्यक्ति थे | विनम्र और शालीनता उनमे कूट कूट के भरी थी | वह अपने युग के सर्वश्रेष्ट वक्ता थे, वह हिंदी,संस्कृत और अंग्रेजी तीन भाषाओँ में महारथ हासिल किये हुए थे | मालवीय जी का शरीर भव्य और सुंदर था एवं उनका व्यक्तित्व्य प्रभावोत्पादक | वे वेश भूषा ही नहीं बल्कि खान -पान, रहन-सहन, में सादगी की मूर्ति थे | मालवीय जी समाज में एक रसता लाने के लिए और दलितों को के उत्थान के लिए उन्होंने पी.एन. राज भोज (दलित लीडर) के साथ 200 दलितों को इकठ्ठा कर उनका मंदिरों और रथ यात्रा में प्रवेश करवाया |
Madan Mohan Malaviya (1861–1946) was an Indian politician, educationist, and freedom fighter notable for his role in the Indian independence movement and his espousal of Hindu nationalism. Later in life, he was also addressed as 'Mahamana. He was the President of the Indian National Congress on three occasions and today is most remembered as the founder of the largest residential university in Asia having over 12,000 students across arts sciences, engineering and technology, Banaras Hindu University (BHU) at Varanasi in 1916, of which he also remained the Vice Chancellor, 1919–1938. Pandit Malaviya was one of the founders of Scouting in India.
He also founded a highly influential, English-newspaper, The Leader published from Allahabad in 1909. It was a unique and rare combination in him that he was a political leader of mass acceptance, together with being a widely respected educational luminary. To redeem his resolve to serve the cause of education and social-service he renounced his well established practice of law in 1911, for ever. In order to follow the tradition of Sanyaas throughout his life, he pursued the avowed commitment to live on the society's support.
Monday, December 20, 2010
कांग्रेस धर्म की राजनीति करती है : विकिलीक्स
विकिलीक्स पर जारी अमेरिका के एक गोपनीय दस्तावेज में अल्पसंख्यक मामलों के पूर्व मंत्री ए. आर. अंतुले के विवादास्पद बयान का हवाला देते हुए कहा गया है कि मुंबई हमले के बाद कांग्रेस पार्टी का एक वर्ग, धर्म पर आधारित राजनीति करते नजर आया था ।
यह दस्तावेज 23 दिसंबर, 2008 को नई दिल्ली में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत डेविड मलफोर्ड ने अपने देश के विदेश विभाग को भेजा था। इस दस्तावेज में मलफोर्ड ने कहा, ' अंतुले के बयान से खुद को अलग करने के दो दिन बाद ही कांग्रेस ने एक विवादास्पद बयान जारी किया, जिससे साजिश के बारे में संदेह को बल मिला। उस समय अंतुले के पूरी तरह से बेबुनियाद दावों को भारतीय मुस्लिम समाज से भी समर्थन मिला। '
मलफोर्ड ने लिखा है कि, ' आगामी चुनावों में लाभ उठाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अंतुले के बयान को खारिज करने के अपने रुख से पल्ला झाड़ लिया और खुद इस साजिश को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए। '
विकीलीक्स पर जारी दस्तावेज के मुताबिक अमेरिकी राजदूत ने कहा, ' गृह मंत्री पी. चिदंबरम की ओर से अंतुले की टिप्पणियों को खारिज कर दिए जाने के बावजूद भारतीय मुसलमानों की यह राय बनी रहेगी कि वे सुरक्षा एजेंसियों के जरिए निशाना बनाए जा रहे हैं। '
मलफोर्ड ने कहा, 'पूरे घटनाक्रम से यह पता चला है कि अगर कांग्रेस को लगे कि जाति और धर्म आधारित राजनीति उसके हित में हैं तो वह पूरी तैयारी के साथ इस ओर जाएगी।'
विकीलीक्स का दावा है कि उसके ओर से जारी किए गए लगभग ढाई लाख दस्तावेजों में तकरीबन 1300 दस्तावेज नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के हैं। इस दस्तावेज में अमेरिकी राजदूत ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी की ओर से पहले कहा गया था कि हेमंत करकरे सहित मुंबई पुलिस के तीन वरिष्ठ अधिकारियों का मारा जाना एक इत्तेफाक है। अंतुले की टिप्पणियों के संदर्भ में दिया गया यह बयान सही था। परंतु मुस्लिम समुदाय में अंतुले के दावों को समर्थन मिलता देख कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं को इसका फायदा उठाने की बात सूझ गई।'
मलफोर्ड के मुताबिक, 'राज्यों के विधानसभा चुनावों में उत्साहजनक जीत मिलने के बावजूद कांग्रेस ने मुंबई हमले की साजिश पर संदेह खड़ा करके एक स्वार्थी सियासी समीकरण की ओर कदम बढ़ाया।'
इस दस्तावेज में कहा गया है कि अंतुले ने 17 दिसंबर, 2008 को दिए गए अपने बयान से एक राजनीतिक विवाद खड़ा किया। अंतुले ने कहा था कि आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के प्रमुख करकरे की हत्या मालेगांव विस्फोट की जांच से जुड़ी लगती है। उल्लेखनीय है कि मालेगांव विस्फोट मामले में कुछ कट्टरपंथी हिंदू संगठनों पर संदेह है।
-
Wednesday, December 15, 2010
वीर क्रांतिकारियों को नमन ...
बलिदान दिवस के अवसर पर India - Behind The Lens की ओर से की गयी पहल के दौरान खुर्जा (जिला- बुलंदशहर) के सरकारी विद्यालय के छोटे छोटे बच्चो को आसान शब्दों के माध्यम से शहीद बिस्मिल,असफाक उल्ला खान,ठाकुर रोशन सिंह, और राजेंद्र लहरी के बलिदान की कथा और उनके बलिदान के महत्व को समझाते India - Behind The Lens के चेतन शर्मा, अनुराग, दिव्येंदु प्रताप सिंह |
Friday, December 10, 2010
शहीदों का सम्मान करो !!
सरकार का कैप्टन कोहली की मौत की फिर जांच से इनकार :
18 राष्ट्रीय रायफल्स के कैप्टन सुमित कोहली की रहस्यमय हालत में हुई मृत्यु पर फिर जांच से सरकार ने मना कर दिया | 30 अप्रैल 2006 को कैप्टन कोहली की गोली लगी लाश, उनके कमरे (आर्मी बैरक) में मिली थी | कोहली को मृत्यु से मात्र दो महीने पहले ही देश का तीसरा सबसे बड़ा पुरस्कार शौर्य चक्र मिला था | कोहली की माँ ने सेना पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा है की सुमित ने आत्महत्या नहीं की थी, उसका क़त्ल हुआ है | आगे कैप्टन की माँ कहती है की "सुमित सेना में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर बहुत ज्यादा डिप्रेशन में था और बार बार मुझ से कहता था की माँ तुम नहीं जनती हो की सेना में कितना भ्रष्टाचार है", और ये ही राज़ सुमित की मौत का कारण बन गया | यहाँ सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाने की जगह कैप्टन कोहली की मौत पर दोबारा जांच को ही मना कर दिया गया | कैप्टन कोहली की बहन ने कहा है की पहले जांच का भरोसा देने के बाद आज रक्षा मंत्री एंटनी, लोकसभा में सुमित की कोहली की मौत की जांच की बात को सिरे से नकार गए, जो ये दर्शाता है की कहीं न कहीं दाल में कुछ काला है जिसे रक्षा मंत्री और अन्य लोग छिपा रहे है | हमें समझ नहीं आता की कब तक ऐसे वीर पूत जो सेना में भर्ती होते है और लड़ते है अपने देश के लिए अपनी जान की परवाह किये बगैर तो क्यों उनको सम्मान नहीं दिया जाता है | ऐसा क्या इतना बड़ा राज़ था की जिसे सामने लाने से रक्षा मंत्री भी डर रहे है ? सेना से जुड़े कुछ लोग दबी जबान में ये भी मानते है कारगिल युद्ध में कुछ भारतीय सेना के अधिकारियों ने दुश्मन देश की चंद पैसों के लिए मदद कर, अपने ही जवानों की जान को खतरे में डाल दिया था, और वो कारगिल में हो रही इस घुसपैठ कर जानते थे और अपनी ही सेना को गुमराह कर रहे थे ? क्या देश के हर कोने में हो रहे भ्रष्टाचार से, अब सेना भी अछूती नहीं रही है ? क्या सेना ईमानदारी का ये ईनाम मिलता है की, जवान को उसकी मौत के बाद भी सम्मान और न्याय नहीं मिलता है ? आदर्श सोसाईटी घोटाले में भी सेना के बड़े अधिकारियों का नाम सामने आया था | सेना का इस तरह भ्रष्टाचार में शामिल पाया जाना आम जनता के लिए धक्का है, और सेना की छवि पर एक न छूटने वाला कलंक |

Subscribe to:
Posts (Atom)