Wednesday, October 27, 2010

भागरत सिंह के पत्रों के अंश !

भगतसिंह के पत्र से 



क्रांतिकारी न्याय के लिए लड़ते हैं अन्याय के लिए बल प्रयोग नहीं करते है। क्रांतिकारी स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अपनी शारीरिक एवं नैतिक शक्ति दोनों के प्रयोग में विश्वास करता है। इसलिए अब सवाल यह नहीं है कि आप हिंसा चाहते है या अहिंसा? बल्कि सवाल तो यह है कि आप अपने उद्देश्य प्राप्ति के लिए शारीरिक बल सहित नैतिक बल का प्रयोग करना चाहते है या केवल आत्मिक शक्ति का? 

क्रांति पूंजीवाद, वर्गवाद तथा कुछ लोगों को ही विशेषाधिकार दिलाने वाली प्रणाली का अंत कर देंगी। यह राष्ट्र को अपने पैरों पर खडा करेगी, उससे नवीन राष्ट्र और नये समाज का जन्म होगा। क्रांति से सबसे बड़ी बात तो यह होगी कि वह मजदूर तथा किसानों का राज कायम कर उन सब सामाजिक अवांछित तत्वों को समाप्त कर देगी जो राजनीतिक शक्ति को हथियार मान बैठे है। आतंकवाद क्रांति नहीं है। क्रांति का एक आवश्यक और अवश्यंभावी अंग है। आतंकवाद आम जन के मन में भय पैदा करता है और पीडि़त जनता में प्रतिशोध की भावना जागृत करके उन्हे शक्ति प्रदान करता है। क्रांति के लिए खूनी संघर्ष अनिवार्य नहीं है और न ही उसमे व्यक्तिगत प्रतिङ्क्षहसा के लिए कोई स्थान है वह बम और पिस्तौल का संप्रदाय नहीं है। क्रांति से हमारा अभिप्राय है- अन्याय पर आधारित मौजूद समाज व्यवस्था में आमूल परिवर्तन। इंकलाब जिंदाबा

No comments:

Post a Comment